vraksharopan

प्रकृति संरक्षण की अच्छी पहल प्राकृत भवन के पास सौ पेड़ों का रोपण* जैनविद्या एवं प्राकृत और लेखांकन एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के आयोजकत्व तथा रामचंद्र चम्पालाल माहेश्वरी चैरिटेबिल ट्रस्ट उदयपुर के प्रायोजकत्व में ग्लोबल इंस्टीट्यूट आफ जैनाॅलोजी प्राकृत भवन परिसर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. सुनीता मिश्रा, कुलपति मोहनलाल सुखाड़िया वि.वि. उदयपुर एवं श्रीमान् गिरीश महेश्वरी चम्पालाल माहेश्वरी चैरिटेबिल ट्रस्ट का स्वागत-सम्मान प्रो. शूरवीरसिंह भानावत, डाॅ. ज्योतिबाबू जैन एवं डाॅ. सुमत कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ कुलपतिजी ने एक-एक पेड़ प्राकृत भवन के मेन गेट के दोनों ओर लगाकर किया और उन पेड़ का नामकरण शान्ति एवं नक्षत्रमाला रखा गया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता कला प्रो. हेमंत द्विवेदी, फेकल्टी डीन प्रो. मदनसिंह राठोड़ एवं अधिष्ठाता कामर्स प्रो. बी. एल वर्मा एवं लॉ कॉलेज डीन प्रो. राजश्री चौधरी ने अपना विशिष्ट आतिथ्य प्रदान कर एवं एक-एक पेड़ लगाकर कार्यक्रम को सफलता प्रदान की। उपस्थित संकाय सदस्य शोधार्थी विद्यार्थियों द्वारा 100 पेड़ लगाए
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 23/02/26